नवगछिया बाजार स्थित मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में भादो अमावस्या पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया। माता की प्रतिमा को लाल चुनरी से श्रृंगारित किया गया।

पंडित श्री राम जी के नेतृत्व में पांच ब्राह्मणों ने सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चंडी पाठ किया। शाम 5 बजे से भजन संध्या प्रारंभ हुई। स्थानीय चंदन म्यूजिकल ग्रुप ने माता के भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

शाम 6 बजे से दीपोत्सव शुरू हुआ। मंदिर परिसर में 151 दीप जलाए गए। रात 8:30 बजे महाभोग के साथ 108 दीपों से महाआरती संपन्न हुई। आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भोला शर्मा, राज चौधरी, राजेश भगत, सुमित भगत और अमर शर्मा का विशेष योगदान रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....