नवगछिया : नारायणपुर में श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ की जयंती पर शनिवार को पहली बार शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा मधुरापुर मार्केट स्थित साईं कंपलेक्स प्रांगण से प्रारंभ हुई। इसमें करीब 800 श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने बाबा गणिनाथ के जयकारे लगाए। आकर्षक झांकियां निकाली गईं। गाजे-बाजे और भजन-कीर्तन की धुन पर भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा एसबीआई बैंक रोड और काली मंदिर रोड होते हुए बलहा मुख्य मार्ग तक पहुंची। मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया।

संस्था के प्रबंधक राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इसमें झांकी के अलावा पूजा-पाठ और शाम में भजन संध्या का भी आयोजन है। हलवाई समाज सहित अन्य समाज के लोग भी इस आयोजन में शामिल हुए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....