नवगछिया में ड्राइवर संगठनों ने रंगरा हिमांशु पेट्रोल पंप से मकनपुर होते हुए रेलवे स्टेशन तक मार्च निकाला। संगठन ने सोमवार सुबह 9:00 बजे से पटना में हड़ताल का ऐलान किया है।
Total Downloads: 163
ड्राइवरों की प्रमुख मांगों में सड़क दुर्घटना में मृत्यु को आपदा श्रेणी में शामिल करना है। दुर्घटना में मृत्यु पर 20 लाख और अपंगता पर 10 लाख रुपये का मुआवजा मांगा गया है। साथ ही मुफ्त चिकित्सा की व्यवस्था की मांग की गई है।
जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा लाए गए नए कानून से ड्राइवरों की स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने प्रशासन और डीटीओ पर भी आरोप लगाए। कहा कि शराब जांच के बहाने गाड़ियां रोकी जाती हैं और ओवरलोड या अंडरलोड के नाम पर पैसों की मांग की जाती है।

ड्राइवर संघ की अन्य मांगों में पेंशन योजना, आवास योजना, उच्च शिक्षा, विश्राम गृह, पार्किंग और कैमरा व्यवस्था शामिल हैं। साथ ही द्वितीय श्रेणी सैनिक का दर्जा, ड्राइवर दिवस और कानूनी सुरक्षा की मांग भी की गई है।
