नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल के भवानीपुर थाना क्षेत्र में एनएच 31 के किनारे बीरबन्ना गांव के सामने एक एलपीजी गैस टैंकर पलट गया। बेगूसराय निवासी चालक राकेश कुमार ने बताया कि टैंकर खाली था और बरौनी से कटिहार जा रहा था। एक अन्य वाहन को बचाने की कोशिश में, टैंकर अनियंत्रित होकर कच्ची सड़क पर चला गया और पलट गया।
Total Downloads: 374
गनीमत रही कि टैंकर खाली था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। चालक ने बताया कि वह ट्रक में अकेला था और उसे मामूली चोटें आईं, जिसके बाद वह सुरक्षित है। दुर्घटना के बारे में उसने तुरंत अपने वाहन मालिक को फोन पर सूचित किया,
जिन्होंने क्रेन लेकर आने की बात कही है। दुर्घटनास्थल पर पहले से ही एक जर्जर टेम्पो पड़ा था, जो किसी पुरानी दुर्घटना के बाद वहीं छोड़ दिया गया था। टैंकर उसी टेम्पो के ऊपर पलट गया, जिससे वह पूरी तरह से पिचक गया।

