नवगछिया : प्रखंड के एक गांव में महीना दिनों से बीमार महिला सूई लगवाने के लिए ग्रामीण चिकित्सक के पास पहुंची। सूई लगाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद महिला दूसरे ग्रामीण चिकित्सक के पास पहुंची।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 571

सूई लगाने के थोड़ी देर बाद शनिवार को महिला की मौत हो गई। उसके बाद ग्रामीण बलहा गांव में हंगामा करने लगे। इसकी सूचना भवानीपुर पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।

परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। कोई लिखित शिकायत नहीं की। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू पासवान ने बताया कि मामला शांत हुआ। इधर, परिजनों ने बताया कि महिला महीने भर से बीमार थी और उसका इलाज भागलपुर के एक डॉक्टर के पास चल रहा था।

उन्होंने ही महिला को सूई लिखा था, जिसे लगवाने के लिए महिला सूई लेकर ग्रामीण चिकित्सक के पास पहुंची थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....