नवगछिया : खरीक थाना क्षेत्र में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार शाम को 14 नंबर सड़क पर यह घटना हुई। मृतक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के बहरा गांव निवासी 45 वर्षीय घोंघन मंडल के रूप में हुई है।

घोंघन मंडल ट्रैक्टर से खेत जोतकर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें सीने में गोली मार दी। गोली लगने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। स्थानीय लोगों ने खरीक थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा।

मृतक के बड़े बेटे कुंदन कुमार ने जमीन विवाद को हत्या का कारण बताया है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

एसडीपीओ ओम प्रकाश ने अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर मृतक के पुत्र से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में एक गोली मारे जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान की जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....