नवगछिया: युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी धनिक चंद्र भगत को गिरफ्तार कर लिया है। धनिक चंद्र भगत नवगछिया के माखातकिया गांव का रहने वाला है। इस मामले में अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

घटना बुधवार रात करीब 11:30 बजे हुई, जब क्दमाशों ने नवगछिया के मुमताज मोहल्ला निवासी शाहरूख को गोली मार दी और घायल कर दिया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस पूछताछ में धनिक चंद्र भगत ने बताया कि शाहरूख सालों से उसके साथ मोबाइल पर विवाद करता था। कई बार मनाने के बावजूद शाहरूख नहीं माना, जिसके बाद उसने अपने दोस्त केशव झा के साथ उसकी हत्या की साजिश रची। मौका पाते ही उन्होंने उस पर हमला कर दिया।

एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें थानेदार रविशंकर सिंह और अन्य जवान शामिल थे। टीम ने मुख्य आरोपी के घर से दो खोखे और एक गोली बरामद की।

घायल युवक के भाई के बयान पर धनिक चंद्र भगत और केशव झा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि केशव झा और घायल शाहरूख का आपराधिक इतिहास भी है। 2021 में शाहरूख की दुकान से अवैध हथियार बरामद किए गए थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *