नवगछिया : नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भ्रमरपुर गांव में गुरुवार की शाम बदमाशों ने एक व्यापारी से गन प्वाइंट पर ₹12 हजार रुपये लूट लिए और विरोध करने पर उसके साथ बुरी तरह मारपीट भी की।

पीड़ित व्यापारी रोशन कुमार गोस्वामी ने भवानीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि 25 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे वे अपनी दुकान पर थे, तभी गांव के ही रिंटू झा सहित चार नामजद और पांच अज्ञात लोग वहां पहुंचे।

रोशन ने बताया कि आरोपी शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे और धमकी दी कि गांव में रहने के लिए “टैक्स” देना होगा। जब उन्होंने इनकार किया, तो एक आरोपी ने पिस्तौल निकालकर दुकान के दराज से ₹12 हजार रुपये निकाल लिए।

पैसे लूटने के बाद आरोपियों ने रोशन और उनके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर वार किया। रोशन ने बचाव किया तो वार उनके मुंह पर लगा और वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।

घटना के दौरान शोरगुल सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे तो सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल रोशन को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *