नवगछिया : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पंचायत सरकार भवनों और कन्या विवाह मंडप योजना के अंतर्गत राज्यव्यापी शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बुधवार को भागलपुर समीक्षा भवन में किया। इस अवसर पर जिले के कई प्रखंडों को महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात मिली।
Total Downloads: 163
जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि भागलपुर के चार प्रखंडों – इस्माइलपुर, बिहपुर, नारायणपुर और खरिक में पंचायत सरकार भवनों और कन्या विवाह मंडप का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया है।
इस्माइलपुर प्रखंड में 1 पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत 1 विवाह मंडप का शिलान्यास भी हुआ।
बिहपुर प्रखंड में 1 पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन एवं 1 विवाह मंडप का शिलान्यास किया गया।
नारायणपुर प्रखंड को 2 नए पंचायत सरकार भवनों की सौगात मिली, जिनसे पंचायत स्तर पर सरकारी योजनाओं के संचालन में और तेजी आएगी।
खरिक प्रखंड में 1 पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास तथा 1 विवाह मंडप का शिलान्यास किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि पंचायत सरकार भवन बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत बैठकों, जनकल्याण योजनाओं के संचालन और जनता से सीधे जुड़ाव में सुविधा होगी। वहीं कन्या विवाह मंडप बनने से गांवों में शादी-विवाह और सामाजिक अनुष्ठानों के लिए ग्रामीणों को अपने पंचायत स्तर पर ही बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर सांसद अजय मंडल, विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन यादव, उपाध्यक्ष डॉ. प्रणय कुमार, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार तथा अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
