भागलपुर। पुलिस विभाग ने शुक्रवार को बड़ा फेरबदल करते हुए भागलपुर और नवगछिया में पदस्थापित कई डीएसपी का तबादला कर दिया। इस संबंध में मुख्यालय से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
Total Downloads: 372
कहलगांव डीएसपी-2 अर्जुन गुप्ता का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह मुंगेर में अपर पुलिस अधीक्षक रहे पंकज कुमार को कहलगांव डीएसपी-2 बनाया गया है। अर्जुन गुप्ता पर पहले से कई गंभीर आरोप लगे थे। ईशीपुर-बाराहाट में जमीन विवाद मामले में थानेदार को आईजी विवेक कुमार ने निलंबित किया था और उसी मामले में अर्जुन गुप्ता की भूमिका पर भी सवाल उठे थे।
भागलपुर में डीएसपी ट्रैफिक आशीष कुमार सिंह का भी तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह पर डीएसपी संजय कुमार को ट्रैफिक डीएसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

नवगछिया को पहली बार ट्रैफिक डीएसपी की सौगात दी गई है। यहां जाम की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जाह्नवी चौक से लेकर जीरोमाइल और कुर्सेला तक लोग अक्सर घंटों फंस जाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए मुख्यालय ने नवगछिया में भी ट्रैफिक डीएसपी की नियुक्ति की है। बेगूसराय के बीसैप-19 डीएसपी अनिल कुमार को नवगछिया का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है। वहीं बीसैप-6 में पदस्थापित डीएसपी नगीना पासवान को नवगछिया पुलिस लाइन डीएसपी नियुक्त किया गया है।
