Playing Cricket

नारायणपुर – – प्रखंड के बीरबन्ना मैदान में  गुरुवार को  माँ काली क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय  टी -20 क्रिकेट टुर्नामेंट के फाइनल मैच में दयालपुर ने मेजबान बीरबन्ना को पन्द्रह रन से हराकर विजेता बना .टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए दयालपुर की टीम ने अठारह ओवर में 126 रन का लक्ष्य रखा जबाब में उतरी  मेजबान बीरबन्ना की टीम ने  पीछा करने उतरी मेजबान बीरबन्ना टीम सभी विकेट खोकर 19.2 ओवर में 110 रन बना कर  ऑलआउट हो गया. आयोजन समिति ने पन्द्रह रनों से दयालपुर की  टीम को विजेता घोषित किया बिजेता टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए दयालपुर टीम के सत्यम को 43 रन और दो विकेट झटकने पर मैन ऑफ दी मैच तथा सुमित कुमार को मैन ऑफ दी सीरीज से टुर्नामेंट के मुख्य अतिथि जिला पार्षद उषा मिश्रा, प्रमुख प्रतिनिधि मंटु कुमार यादव, संगीत गुरु चेतन परदेशी सहित अन्य के द्वारा पुरस्कृत कर  सम्मानित किया गया . पुवॆ में टुर्नामेंट का उद्घघाटन जिला परिषद सदस्या उषा मिश्रा व प्रमुख प्रतिनिधि मंटु यादव पंचायत समिति सदस्य ग्यास अली ने संयुक्त रूप से फीता काट किया विजेता व उपविजेता टीम को शिल्ड देकर सम्मानित किया. निर्णायक मंडली में अताउल हक ,इरफान, कांमेट्री में शहाबुद्दीन, दर्शन सुधाकर व अभिषेक थे. आयोजन को सफल बनाने में आबिद हुसैन, इरशाद, शिवनंदन, राजा, ग्यास अली, अरूण यादव, पप्पू यादव, नौशाद व डीस की सराहनीय भूमिका रहा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *