8 naugachia naraynpur kbddi prtiyogita

नारायणपुर – जे पी काॅलेज नारायणपुर के मैदान में  बुधवार को  अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुआ.  जिसका उद्घघाटन समाजसेवी  सुदामा साह, जिलापाषॆद उषा मिश्रा,  पुवॆ  जिलापाषॆद कविता देवी, प्राचार्य विभांशु मंडल ने सामुहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर प्राचार्य प्रो बिभांशु मंडल ने बताया कि काॅलेज के ब्लू टीम व रेड टीम के बीच मैच खेला गया. जिसको रेड टीम ने 41-38 से जीत हासिल किया. महाविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसमें काॅलेज की छात्रा ने कालाओ का प्रदर्शन किया. महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को पुवॆ बीईईओ रणबिजय यादव, सियाराम यादव, सुदामा साह, जिलापाषॆद उषा मिश्रा, पुवॆ  जिला पार्षद कविता देवी, सहित अन्य ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के बढावे से ही भारत विश्व गुरु बन सकता है .मौके पर प्रो नलिनी कुमार, प्रो राजवंश यादव, डा  राजीव कुमार,  प्रो सत्येन्द्र, प्रो राजकिशोर, प्रो अजीत कुमार,  कुमोद सहित अन्य शिक्षकेतर कमॆचारी सहित अभिभावक  व छात्र छात्रा बड़ी संख्या में मौजूद थे. दूसरी ओर गौतम प्रीतम के अगुवाई में महिला कबड्डी खेल का आयोजन में काँलेज की टीम शर्मिला के नेतृत्व में 40-36 से बाजी मारी.निकिता को बेस्ट प्लेयर का अवार्ड मिला.डा. मंडल ने कहा कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह के अंत में  महाविद्यालय वार्षिक खेलकूद का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न प्रतिस्पर्धा में छात्र  छात्रा भाग लेंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *