नवगछिया: खरीक थाना पुलिस ने भवनपुरा में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान हुई गोलीकांड घटना के मुख्य अभियुक्त शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी नया टोला भवनपुरा निवासी मनोज सिंह का पुत्र है।

गौरतलब है कि 4 फरवरी 2025 को भवनपुरा खरीक रेलवे स्टेशन के पास सरस्वती पूजा विसर्जन के क्रम में बच्चों के बीच झगड़ा हो गया था। विवाद बढ़ने पर परिजनों के बीच भी टकराव हो गया और दूसरे पक्ष द्वारा आजाद मंडल व उनके दोनों पुत्रों पर मारपीट एवं फायरिंग की गई थी, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घटना के बाद खरीक थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस कांड में पूर्व में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, जिसके क्रम में शुक्रवार को मुख्य अभियुक्त शिवम कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *