नवगछिया (भागलपुर): नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में जमीन विवाद और आपसी कहासुनी को लेकर मारपीट के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। सभी मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहाड़पुर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और गहना छीनने का आरोप

पहाड़पुर निवासी पूनम देवी ने गांव के ही कैलाश शर्मा, विलास शर्मा, जुलम शर्मा, मनोज शर्मा, पिंकू शर्मा, गुलशन शर्मा, विनोद शर्मा, एतवारी शर्मा और अभिषेक कुमार के खिलाफ भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पूनम देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि जमीन की मापी के बाद सीओ के निर्देश पर घर का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान आरोपीगण घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। आरोप है कि झड़प के दौरान उन्होंने कान की बाली छीन ली और जमीन से पिलर नहीं हटाने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

रोशन कुमार ने भी गांववालों पर लगाया मारपीट का आरोप

इसी गांव के रोशन कुमार ने भी मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने गांव के अर्जुन तांती, सार्जन तांती, चांदनी तांती, काली कुमारी, पूनम देवी, पारसमणि तांती और पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बलाहा में पार्लर में घुसकर मारपीट का मामला

वहीं, बलाहा निवासी इंदु देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि गांव के रविंद्र मंडल, गोपाल मंडल, शंभू मंडल और प्रकाश मंडल ने पार्लर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस जांच में जुटी

भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि सभी मामलों की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस घटनाओं की जांच में जुटी है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *