बिहपुर। दीपावली, काली पूजा और छठ पर्व को लेकर बिहपुर थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर सर्किल इंस्पेक्टर महेश कुमार और रेल थानाध्यक्ष सुदामा पासवान भी उपस्थित रहे।
बैठक में प्रशासनिक तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया पर विशेष चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि काली प्रतिमा विसर्जन और छठ पूजा के दौरान घाटों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इसके लिए गोताखोरों की तैनाती, लाइफ जैकेट, पर्याप्त रोशनी और बैरिकेटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पूजा समितियों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अनुमंडल कार्यालय से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

बैठक में महंत नवलकिशोर दास, ईरफान आलम, सरपंच अशोक गोस्वामी, प्रमोद सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

