खरीक। सोमवार की रात खरीक 14 नंबर सड़क पर हुए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार खरीक बाजार निवासी सरुण कुमार रजक की मौत हो गई। घटना खरीक कॉलेज चौक के समीप हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
Total Downloads: 165
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय वार्ड सदस्य धर्मेंद्र शर्मा ग्रामीणों के साथ पहुंचे और घायल सरुण को इलाज के लिए खरीक सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति नाजुक बनी रहने पर उसे सिलीगुड़ी भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही किशनगंज के पास उसने दम तोड़ दिया।
मृतक सरुण रजक के दो छोटे बेटे और एक बेटी हैं। वे पेशे से निजी बिजली मिस्त्री थे और लोगों के घरों में काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मंगलवार को महादेवपुर गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
