नारायणपुर | इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से दो युवकों ने बीते गुरुवार को कट्टा से हवा में फायरिंग की थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और एक आरोपी दीपक कुमार, निवासी जयरामपुर गांव (झंडापुर थाना क्षेत्र) को देर रात गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने उसे अभिरक्षा में कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे दूसरे युवक की पहचान भी कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे कृत्यों में शामिल व्यक्तियों की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *