नारायणपुर (भागलपुर): प्रखंड के नगरपारा गांव में शनिवार शाम हुई मारपीट की घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। बकाया पैसे की लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने एक ही परिवार के दो लोगों की जान ले ली, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, नगरपारा निवासी विवेका सिंह के भाई मुनमुन सिंह और चचेरा भाई अरुण सिंह गांव के ही बंटी मंडल के घर बकाया पैसे मांगने गए थे।
आरोप है कि इसी दौरान बंटी मंडल के भाई और सहयोगियों ने गाली-गलौज करते हुए तीनों के साथ बेरहमी से मारपीट की।

इस मारपीट में विवेका सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने भागलपुर मायागंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रविवार रात विवेका सिंह की मौत हो गई।

मौत की खबर सुनते ही भाभी का भी निधन

विवेका सिंह के निधन की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सहोदर भाई पांडव सिंह की पत्नी निर्मला देवी (45) सदमे में बेहोश हो गईं।
परिजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, निर्मला देवी की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

एक और की हालत नाजुक

इसी घटना में घायल अरुण सिंह की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। सोमवार सुबह उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया।

चार आरोपी गिरफ्तार

भवानीपुर थाना प्रभारी शंभू कुमार ने बताया कि घटना के करीब आधे घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मृतक पक्ष के आवेदन पर नौ लोगों को नामजद किया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

गांव में मातम

एक ही परिवार से दो अर्थियां उठने से नगरपारा गांव में मातम पसरा हुआ है।
ग्रामीणों ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *