नारायणपुर (नवगछिया): नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-31) पर बलहा गांव के समीप शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायलों की पहचान सतीयारा भ्रमरपुर गांव निवासी राजाराम मंडल के पुत्र रवि कुमार (15) और उसके दो साथियों के रूप में हुई है। दूसरी बाइक पर सवार युवक की पहचान बलहा निवासी मनजीत कुमार (23) के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीरबन्ना की ओर से तेज रफ्तार में आ रही अपाचे बाइक और नारायणपुर की ओर से जा रही दूसरी मोटरसाइकिल में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सभी सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए।

मौके पर मौजूद प्रदीप कुमार ने बताया कि अपाचे बाइक की रफ्तार अधिक थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. अंकित कुमार ने बताया कि एक युवक की स्थिति गंभीर होने पर उसे मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया है, जबकि एक अन्य को पूर्णिया भेजा गया है।

भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *