नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में घायल वृद्ध किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान झंडापुर गांव निवासी 80 वर्षीय विष्णुदेव शर्मा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम विष्णुदेव शर्मा पशुओं का चारा लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें पास के एक क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भागलपुर के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया, जहां करीब छह घंटे के उपचार के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

अस्पताल परिसर में मौजूद बरारी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे विकास कुमार शर्मा के बयान पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *