बिहपुर। गंगा नदी का जलस्तर घटते ही नरकटिया जमींदारी तटबंध पर कटाव का सिलसिला लगातार तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से हो रहा कटाव अब भयावह रूप ले चुका है। ग्रामीणों के अनुसार, अब तक करीब 300 फीट से अधिक तटबंध कट चुका है, और हर दिन मिट्टी का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो रहा है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 565

कटाव की तेज़ रफ्तार से आसपास के गांवों के लोगों में भय और नाराजगी दोनों बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभाग को स्थिति की जानकारी देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उनका आरोप है कि विभागीय उदासीनता के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

तटबंध के टूटने से बिहपुर और खरीक प्रखंडों के बीच संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया है। नरकटिया, गौरीपुर, सोनवर्षा सहित आसपास के गांवों के लोग अब आवागमन के संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो दियारा क्षेत्र के किसानों की फसलें और बस्तियां खतरे में पड़ सकती हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *