खरीक : इंटर की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना नवगछिया में शुक्रवार देर शाम की है। मृतका जागृति प्रिया (16) मधेपुरा के मंजोरा गांव निवासी शंभू मेहता की बेटी थी। वह नवगछिया में अपने मामा शुभम कुमार के यहां रहकर पढ़ाई करती थी।
परिजनों ने घटना की सूचना नवगछिया थाने की पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों के मुताबिक, जागृति पारिवारिक कलह के कारण अवसाद में रहती थी।
मामा शुभम कुमार ने पुलिस को बताया कि बहन का देहांत हो चुका है। उनकी मृत्यु के बाद से वह हमारे यहां रहकर पढ़ाई करती थी। उसके पिता मधेपुरा में किसी की गाड़ी चलाते हैं। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


