नवगछिया : प्रखंड के मड़वा स्थित बज्रलेश्वरनाथ धाम प्रांगण में शनिवार को श्री-श्री 108 उत्पन्ना एकादशी संकीर्तन यज्ञ समिति, मड़वा के तत्वावधान में दो दिवसीय 110वां वार्षिक उत्पन्ना एकादशी समारोह भक्तिमय वातावरण में प्रारंभ हुआ। सुबह से ही धाम परिसर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

समिति द्वारा की गई सभी तैयारियों के बीच पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला शुरू हुई, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालु सम्मिलित हुए। समारोह का संचालन कर रहे समिति के अध्यक्ष प्रो. इंदुशेखर पाठक ने उत्पन्ना एकादशी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस पावन तिथि का पूजन हजार यज्ञ और हजार गाय दान से भी अधिक फलदायी माना जाता है।

कार्यक्रम का उद्घाटन मंदिर ठाकुरबाड़ी के महंत राजेंद्र दास व ग्रामीण के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन के बाद पूरे प्रांगण में भजन-कीर्तन की मधुर धुन गूंज उठीं। भजन सम्राट दीपक मिश्र हिमांशु द्वारा प्रस्तुत एक से बढ़कर एक भजनों ने उपस्थित भक्तों को पूर्णतः भाव-विभोर कर दिया। वहीं चंदन महंत और भागलपुर की मशहूर गायिका सपना कुमारी ने अपनी स्वर लहरियों से भक्तिरस की ऐसी वर्षा की कि पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। शनिवार को सुबह रामधुन टोली द्वारा पूरे गांव का भव्य भ्रमण किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर भगवान के नाम का जयघोष किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *