नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की नवगछिया इकाई ने बुधवार को मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती समारोह धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर छात्रा संवाद तथा स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 19 नवंबर को महाविद्यालय परिसर में किया गया।

छात्रा संवाद का उद्घाटन

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन छात्रा प्रमुख साक्षी भारद्वाज, पूर्व महिला कॉलेज मंत्री दीपा कुमारी, महिला कॉलेज अध्यक्ष दीक्षा मिश्रा तथा कॉलेज मंत्री मौसम सिंह निषाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

महिला कॉलेज अध्यक्ष दीक्षा मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया। साक्षी भारद्वाज ने कहा कि ABVP जैसे संगठन सामान्य छात्राओं को भी नेतृत्व का अवसर प्रदान करते हैं। पूर्व मंत्री दीपा कुमारी ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

स्वाभिमान यात्रा निकली

छात्रा संवाद के बाद सैकड़ों छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई के वेशभूषा में ‘स्वाभिमान यात्रा’ निकाली। यात्रा महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर नवगछिया थाना चौक, अनुमंडल अस्पताल चौक, गौशाला रोड, महाराज जी चौक, दुर्गा मंदिर चौक, वैशाली चौक और स्टेशन रोड होते हुए नवगछिया रेलवे स्टेशन पर समाप्त हुई।


नारायणपुर में भी मनाई गई जयंती

नारायणपुर प्रखंड के कौशल युवा केंद्र में ABVP की नगर इकाई ने भी वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला सह संयोजक ने किया।

इस अवसर पर प्रसिद्ध कविता “खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी” का वाचन किया। जयंती समारोह के दौरान भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी याद किया गया और उनके योगदान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में सोनम, रानी, वर्षा, नेहा सहित कई सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *