नवगछिया/गोपालपुर। गोपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में बंध्याकरण के बाद भर्ती 10 महिलाओं को एक्सपायरी स्लाइन चढ़ाए जाने के मामले को सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। घटना सामने आने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर कई सवाल उठे हैं।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और हेल्थ मैनेजर पर कार्रवाई
सिविल सर्जन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएचसी गोपालपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और हेल्थ मैनेजर के खिलाफ स्पष्टीकरण का नोटिस जारी किया गया है। दोनों से पूछा गया है कि एक्सपायरी स्लाइन मरीजों को कैसे उपलब्ध हो गई।
तीन सदस्यीय जांच टीम गठित
पूरा मामला जांचने के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। टीम में शामिल हैं—

डॉ. धनंजय कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (ACMO)
डॉ. पंकज कुमार मनस्वी, जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी
डॉ. पिंकेश कुमार, उपाधीक्षक, अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया
यह टीम पूरे प्रकरण की जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपेगी।

