नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड के डिमाहा गांव में कुछ माह पूर्व हुए आपसी विवाद व मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में कपिलदेव मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी।
मृतक की पत्नी के आवेदन पर मनोज मंडल सहित अन्य लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। गोपालपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जिसमें
मुख्य आरोपी मनोज मंडल
नंदकिशोर मंडल
को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है


