नवगछिया। ठंड में वृद्धि और घने कोहरे के कारण रेलवे का संचालन एक बार फिर प्रभावित हो गया है। नवगछिया स्टेशन होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से पहुंच रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
रेल सूत्रों के अनुसार—
15910 अवध आसाम एक्सप्रेस करीब 1 घंटा 20 मिनट देरी से चलाई गई।
04012 आनंद विहार एक्सप्रेस लगभग 3 घंटे लेट रही।
63303 कटिहार–समस्तीपुर सवारी गाड़ी करीब 2 घंटे की देरी से चली।
15708 अम्रपाली एक्सप्रेस सबसे अधिक 6 घंटे की देरी से संचालित हो रही है।
15116 गरीब नवाज एक्सप्रेस भी लगभग 2 घंटे लेट है।
रेल अधिकारियों ने बताया कि ठंड बढ़ते ही कोहरा घना हो जाता है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों की गति धीमी रखी जा रही है, जिसके कारण अधिकतर ट्रेनें अपने समय से पीछे चल रही हैं।

यात्रियों ने ट्रेनों के विलंब होने पर असुविधा जताई है और स्टेशन पर ठंड से बचाव की बेहतर व्यवस्था करने की मांग की है।

