नवगछिया। पिछले कई दिनों से ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे नवगछिया में मंगलवार देर रात से बुधवार दोपहर तक कुरसेला–नवगछिया–विक्रमशिला सेतु मार्ग पर भीषण जाम लगा रहा। स्थिति इतनी खराब रही कि यात्रियों को 6–7 घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों, कॉलेज की छात्राओं और रोजमर्रा के यात्रियों को हुई। एक स्कूल के दसवीं के छात्र मयंक, आस्तिक, माधवी तथा अर्जुन, वहीं बी.एड. कॉलेज की छात्रा अनुष्का सहित कई छात्र–छात्राएं घंटों जाम में फंसे रहने के बाद मजबूरन घर लौट आए।

जाम बढ़ने के कारण एनएच-31 पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। पटना, पूर्णिया, कटिहार और भागलपुर जाने वाले वाहन वैकल्पिक मार्ग—14 नंबर सड़क, धरहरा–गोपालपुर–रंगरा होकर निकाले जा रहे थे।
कुरसेला से रंगरा तक का सामान्य सफर जहां एक घंटे में पूरा हो जाता है, वहीं जाम के कारण यह दूरी 7–9 घंटे में तय हो रही थी।

भीषण जाम ने आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को भी नहीं छोड़ा। पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेश यादव और रंगरा के पशुपति सिंह भी शादी समारोह से लौटते समय जाम में फंस गए। वे रात 9 बजे कुरसेला से चलकर सुबह रंगरा पहुंच सके।

रंगरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वबंधु ने बताया कि शादी–विवाह के मौसम में ड्राइवरों द्वारा लापरवाही से ओवरटेक करने और नियमों का पालन न करने के कारण जाम की स्थिति बन रही है। पुलिस लगातार वन-वे व्यवस्था लागू कर वाहनों को निकालने में जुटी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *