नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र के झल्लूदास टोला में की गई कार्रवाई में 18 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जबकि दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
09 नवंबर को छापेमारी, पहली गिरफ्तारी
रंगरा थाना पुलिस ने झल्लूदास टोला स्थित छोटेलाल मंडल के बासा पर छापेमारी की। इस दौरान छिपाकर रखी गई 18 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से आशीष कुमार (पिता–छोटेलाल मंडल) को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।
फरार अभियुक्त की तलाश में छापेमारी, दूसरी गिरफ्तारी
मामले में संलिप्त अन्य फरार अभियुक्त को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी चल रही थी।
इसी क्रम में 28.11.25 को पुलिस ने दूसरे आरोपी छोटेलाल मंडल (पिता–राम मंडल) को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर निगरानी और कड़ी की जाएगी।

