नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव में शुक्रवार देर रात चोरी की घटना सामने आई है। चोर चारदीवारी फांदकर प्रोफेसर रमेश कुमार झा के घर में घुसे और सीढ़ी के नीचे रखा पानी का मोटर चुरा ले गए।

चोरों ने पहले चापाकल से पानी पीया और फिर औजारों की मदद से मोटर को खोल लिया। इसी दौरान आवाज सुनकर घर की मालकिन जाग गईं। उन्होंने चोरों को देखा तो चोरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और फिर मोटर लेकर मौके से फरार हो गए।

वार्ड सदस्य पहुंचे, बढ़ते अपराध पर चिंता

घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड सदस्य राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने गांव में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बलहा गांव में अवैध लॉटरी और नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है, जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है।

पुलिस जांच में जुटी

भवानीपुर थाना प्रभारी शंभू कुमार ने बताया कि घटना से संबंधित अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *