बिहपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की दो-दो राइफल थामे तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसके बाद पुलिस सतर्क हो गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि वायरल फोटो पुलिस के संज्ञान में है और इसकी विधिवत जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फोटो में दिख रहे हथियारों की वैधता की पुष्टि की जा रही है। यदि राइफल लाइसेंसी पाई जाती है, तो यह भी जांच होगी कि वह किसके नाम पर है और युवक के पास हथियार किस परिस्थिति में पहुंचे।

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यदि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या कानून उल्लंघन सामने आती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि वायरल फोटो में नजर आ रहा युवक बिहपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव का निवासी है। पुलिस युवक की पहचान के साथ-साथ राइफल के स्रोत का भी सत्यापन कर रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, इस वायरल फोटो की स्वतंत्र पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu