नवगछिया पुलिस ने मद्य निषेध कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रंगरा थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक पिकअप वाहन से कुल 630 लीटर विदेशी शराब के साथ चालक समेत तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 दिसंबर 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर रंगरा थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान पिकअप वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन के डाले में उजले रंग के बोरों में छुपाकर रखी गई विभिन्न कंपनियों की विदेशी शराब बरामद की गई।

मौके से वाहन को जब्त करते हुए तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान वाहन स्वामी सह चालक दिलीप कुमार तथा उसके सहयोगी सुधीर कुमार और अशोक राय के रूप में हुई है। तीनों आरोपी वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के सहदुलापुर चकफरीद गांव के निवासी हैं।

इस संबंध में रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नवगछिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मद्य निषेध कानून को सख्ती से लागू करने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet