नवगछिया : प्रखंड के बलहा ठाकुरबाड़ी के पास रविवार रात हथियारबंद बदमाशों ने व्यवसायी श्रवण शर्मा के घर में घुसकर उनकी पत्नी से मोबाइल छीन लिया। बदमाशों ने महिला के मुंह पर गमछा बांधकर हथियार के बल पर वारदात को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका। पीड़ित महिला ने बताया कि बदमाशों ने डराकर मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu