नवगछिया पुलिस जिले के झंडापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 69.120 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर एनएच-31 की ओर से अवैध विदेशी शराब ले जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद झंडापुर थाना की पुलिस टीम हरिओ गांव स्थित चांदनी चौक पहुंची।
पुलिस वाहन को देखते ही मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति सड़क किनारे एक बोरा फेंककर फरार हो गए। पुलिस द्वारा बोरे की तलाशी लेने पर उसमें 69.120 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।

इस संबंध में झंडापुर थाना कांड संख्या 167/25, दिनांक 14.12.2025 को बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। झंडापुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

