नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के तत्वावधान में रूंगटा बालिका विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में साफ-सफाई का संदेश फैलाना था।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

इस अवसर पर छात्राओं के बीच स्लोगन लेखन, पोस्टर पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य अखिलेश कुमार सहित शिक्षक विनोद कुमार, मनोज कुमार मंडल, जीनत आरा, शिवानी कुमारी, यशोदा एवं जलज ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिक्षकों ने छात्राओं को व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्वच्छता, स्वच्छ वातावरण तथा इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

निबंध प्रतियोगिता में वर्ग नौ की काव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि निकिता आनंद द्वितीय एवं वैष्णवी कुमार तृतीय स्थान पर रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता में वर्ग नौ की ही प्रज्ञा भारती को प्रथम पुरस्कार मिला। प्रतिज्ञा कुमारी द्वितीय तथा खुशी खातून तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में वैष्णवी ने प्रथम, अंजली कुमारी ने द्वितीय एवं साक्षी प्रिया ने तृतीय स्थान हासिल किया।

सभी विजेता छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. पिकेश कुमार, प्रबंधक जितेंद्र कुमार तथा आईसीटीसी परामर्शी अजय कुमार सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में स्वच्छता को लेकर सकारात्मक सोच विकसित होती है, जो आगे चलकर परिवार और समाज को भी स्वच्छ रखने में सहायक सिद्ध होती है।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं एवं शिक्षकों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया तथा विद्यालय परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet