नवगछिया : जमुई जिले में आयोजित सिंगिंग एंड डांसिंग स्टेट लेवल प्रतियोगिता में प्रिंस कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। 14 दिसंबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के बाद उन्हें विधिवत सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता से घर लौटने के बाद जगतपुर पंचायत के मुखिया पति प्रदीप यादव ने प्रिंस कुमार को पंचायत शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस उपलब्धि को लेकर आयोजित समारोह में प्रिंस कुमार की जमकर सराहना की गई, जिससे पूरे पंचायत क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।
मुखिया ने दी बधाई
इस अवसर पर मुखिया पति प्रदीप यादव ने कहा कि प्रिंस कुमार की यह सफलता केवल उनके परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे जगतपुर पंचायत के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि पंचायत हमेशा प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहती है और ऐसे होनहार कलाकारों का सम्मान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
सम्मान समारोह में पंचायत समिति सदस्य बाबलू शर्मा, स्थानीय डीलर राजेंद्र प्रसाद मंडल, युवा समाजसेवी राहुल कुमार यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा वार्ड सदस्य नन्कु साह, बोकू यादव, महिलाल यादव, सुभाष भगत, पप्पू मंडल, गणेश मंडल, प्रमोद यादव, दीपक मंडल, दिलखुश कुमार तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी समारोह में शामिल हुए।

