नवगछिया : नगरपारा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार को छात्रों के लिए एक विशेष लेखन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जे पी कॉलेज, नारायणपुर के प्रोफेसर विद्यानंद और क्षेत्रीय लेखक निशिरंजन ठाकुर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को लेखन कला, पत्रकारिता, शब्द ज्ञान तथा संपादन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रोफेसर विद्यानंद ने छात्रों को लेखकों की किताबें और लेख पढ़ने की सलाह देते हुए कहा कि इससे भाषा, शैली और शब्दों के सही प्रयोग को समझने में मदद मिलती है।

विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि लेखन आत्ममंथन का माध्यम है और इससे व्यक्ति अपनी भावनाओं और विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त कर सकता है। वहीं युवा संपादकीय क्लब के सदस्य बी सी झा, मजहर इकबाल, अजीत कुमार, पी एन पांडेय, एस प्रधान, रितुपर्णा दास और प्रेक्षा शर्मा ने बताया कि लेखन एक मानसिक व्यायाम है, जिससे सोचने-समझने की क्षमता बढ़ती है और विचारों का आदान-प्रदान संभव होता है।

कार्यशाला में गगन, मानस, अंकित, सत्यम, पीहू, दीपराज, सरस्वती, लक्ष्मी, अनुश्री सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने स्वीकार किया कि नियमित अध्ययन और निरंतर अभ्यास से लेखन में सुधार और निखार आता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *