नवगछिया। बाल भारती विद्यालय एवं लायंस क्लब ऑफ नवगछिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ। प्रशिक्षण में विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भाग लिया।
Total Downloads: 167
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपालपुर विधायक बुल मंडल ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को सशक्त बनाते हैं और बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने विद्यालय एवं लायंस क्लब की पहल की सराहना की।
विद्यालय अध्यक्ष पवन सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय रूंगटा, सचिव अभय मुनका एवं लायंस क्लब के सचिव प्रवीण केजरीवाल ने कहा कि यह प्रशिक्षण बच्चों के चरित्र निर्माण और नैतिक शिक्षा को मजबूती देगा। प्रशिक्षक रतना चौधरी एवं मनीषा घांटी ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

मंच संचालन विद्यालय प्रशासक डीपी सिंह ने किया। मौके पर डॉ. पंकज टंडन, अजीत जैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
