नवगछिया / गोपालपुर। गोपालपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय लत्तीपकर में सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर पार्टी ध्वज फहराया गया और कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आज़ादी से लेकर लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय की स्थापना में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी कांग्रेस की विचारधारा उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी आज़ादी के आंदोलन के दौरान थी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, आम जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने तथा आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान ‘कांग्रेस जिंदाबाद’ के नारों से माहौल गूंज उठा।

कार्यक्रम में स्थानीय कांग्रेस नेता बाल्मीकि कुमार, प्रसून सिंह, रामविलास मंडल, फूलों मंडल, अभिषेक कुमार सहित प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *