नवगछिया। नवगछिया बाजार क्षेत्र में इन दिनों स्मैक के नशे में धुत युवकों द्वारा चोरी-चकारी की घटनाएं आम होती जा रही हैं, जिससे स्थानीय लोग भय और आक्रोश में हैं। नशेड़ी युवक गैस रिफिलिंग या सिलेंडर बदलने के बहाने घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

ताजा घटना में एक युवक ने दिलीप मुनका के घर में घुसकर एक गैस सिलेंडर और एक हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि युवक ने सिलेंडर देने की बात कहकर सड़क पर खड़े एक डिलीवरी कर्मी को इशारा किया और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद आरोपी युवक का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पड़ोसी एवं भाजपा नेता मनोज पांडे ने बताया कि इलाके में इस तरह की कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन अब चोरों के हौसले काफी बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि बाजारवासी लगातार असुरक्षा महसूस कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने नवगछिया पुलिस प्रशासन से स्मैक कारोबारियों और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और भयावह हो सकती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *