बिहपुर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस की थाना बिहपुर शाखा का शाखा स्तरीय चुनाव सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह चुनाव संगठन के महासचिव के निर्देश पर नामित चुनाव पर्यवेक्षक नवीन कुमार राय की उपस्थिति में कार्यकारी सदस्यों के समक्ष शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया।

चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नई शाखा कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।

शाखा अध्यक्ष पद पर डॉ. विदेश सिंह को चुना गया, जबकि पिंटू कुमार को शाखा कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया।
शाखा उपाध्यक्ष के रूप में अफरोज आलम, चंदन कुमार, रखवीर कुमार सुमन एवं उपानंद मंडल को जिम्मेदारी सौंपी गई।

शाखा सचिव पद पर रामचालक यादव का चयन हुआ।
संयुक्त सचिव के रूप में सुशील कुमार, जबकि सहायक सचिव पद पर कुंदन कुमार एवं सिकंदर यादव निर्वाचित हुए।
संगठन सचिव पद के लिए सुदिन सिंह एवं कन्हैया कुमार को मनोनीत किया गया।

इसके अलावा भी कई अन्य सदस्यों का चयन शाखा कार्यकारिणी में किया गया। चुनाव के सफल आयोजन पर उपस्थित सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *