नवगछिया | नवगछिया क्रिकेट लीग के दूसरे चरण का चयन शिविर मंगलवार को तेतरी मैदान, नवगछिया में आयोजित किया गया। चयन शिविर का उद्घाटन नवगछिया क्रिकेट लीग बोर्ड के अध्यक्ष सरोज झा ने किया।

इस अवसर पर नवगछिया क्रिकेट लीग के संयोजक घनश्याम प्रसाद, सचिव संतोष कुमार, प्रखंड संयोजक अशोक सिंह, मुकेश सिंह, सूरज लाठ, अजेस साहू, बबलू कुमार, राम लखन सहित अन्य पदाधिकारी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

मंगलवार को आयोजित इस चयन शिविर में नवगछिया प्रखंड एवं खरीक प्रखंड के कुल 75 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन चयनकर्ताओं द्वारा किया गया, जिसके आधार पर आगामी चरण के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार नवगछिया क्रिकेट लीग का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और क्षेत्र में क्रिकेट को बढ़ावा देना है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *