नवगछिया : भागलपुर जिले के अंग क्षेत्र का प्रसिद्ध कौशल्या मेला पौष पूर्णिमा के अवसर पर सहौरा में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मां कौशल्या का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन किया जाएगा। पूजन के साथ ही तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ होगा।
मां कौशल्या नाट्य कला परिषद की ओर से मेले की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। मेला समिति के सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण आयोजन को भव्य और सफल बनाने में जुटे हुए हैं। तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
पौष पूर्णिमा के दिन मां कौशल्या के दर्शन के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहौरा पहुंचते हैं। मेले को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

उल्लेखनीय है कि यह मेला विगत कई वर्षों से सहौरा में नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है और अब यह अंग क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान बन चुका है।

