नवगछिया।श्री श्याम भक्त मंडल न्यास, नवगछिया के तत्वावधान में आयोजित 36वें श्री श्याम महोत्सव का सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन अवसर पर मारवाड़ी विवाह भवन में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Whatsapp group Join

भंडारे में लगभग 2000 महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद ग्रहण के उपरांत भक्तों ने एक स्वर में बाबा श्याम की जय-जयकार करते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस आयोजन को सफल बनाने में मंडल की महिला सदस्यों की विशेष भूमिका रही। जिनमें पूजा रूंगटा, रिम्पा केडिया, श्वेता बुबना, बबिता केडिया, वर्षा डिबरेवाल, प्रीति चिरानिया, प्रियंका केडिया, बीणा सर्राफ, कंचन खेमका, निशा चौधरी, पूजा चौधरी, सीमा चौधरी, बीणा चौधरी, मोना हिसारिया, सरिता यादुका, सोनम चिरानिया, रिया रियानिया, शशि चिरानिया, नीतू चिरानिया, रीता चिरानिया, रानी रूंगटा, अंजु रूंगटा, रानी सर्राफ, रितिका चिरानिया, रितु यादुका, संध्या चिरानिया, ममता भरतिया, सुमन सर्राफ, सरिता सर्राफ, स्वरूपा केजरीवाल, सरिता तिवारी, नीलम केडिया, कविता अग्रवाल, उषा यादुका, सोनी चौधरी, सुचित्रा अग्रवाल, रिंकी शर्मा, ज्योति चिरानिया एवं नीलम केडिया शामिल रहीं।

वहीं पुरुष सदस्यों एवं पदाधिकारियों में अध्यक्ष सुभाष वर्मा, उपाध्यक्ष अरुण कुमार यादुका, कमल कुमार टिबरेवाल, रूपेश कुमार रूंगटा, सचिव मनोज कुमार चौधरी, उपसचिव अमित कुमार चिरानिया, कोषाध्यक्ष प्रदीप डोकानिया, उपकोषाध्यक्ष सौरभ नारनोली, केशव सर्राफ, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, संस्थापक सदस्य शंभू रूंगटा, संतोष यादुका, शिव कुमार डोकानिया, पूर्व अध्यक्ष अनिल केजरीवाल एवं रवि सर्राफ प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों महेश चिरानिया, मनोज सर्राफ, गोविंद केडिया, विनय केजरीवाल, दिनेश केडिया, पंकज सर्राफ, संदीप चिरानिया, वरुण केजरीवाल, मानस चिरानिया एवं कानू चिरानिया ने भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *