नवगछिया। नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार को सेवा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहाँ श्री श्याम भक्त मंडल, नवगछिया की ओर से भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया, वहीं बाबा गणिनाथ सेवा समिति द्वारा भी सहयोग के साथ भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह आयोजन बाबा गणिनाथ सेवा समिति के सक्रिय सदस्य शिवम कुमार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें श्री गणिनाथ सेवा समिति ने श्री श्याम भक्त मंडल के साथ मिलकर सेवा कार्य को सफल बनाया।

कार्यक्रम के दौरान कुल मिलाकर लगभग 1800 से अधिक श्रद्धालुओं, यात्रियों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच प्रसाद एवं भोजन का वितरण किया गया। प्रसाद एवं भोजन में खीर, चूरमा, बूंदिया, बूंदी, पूरी एवं सब्जी शामिल थे। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और सभी ने कतारबद्ध होकर प्रसाद व भोजन ग्रहण किया।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्यों का उद्देश्य समाज में आपसी सहयोग, सद्भावना और सेवा भावना को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री श्याम भक्त मंडल के सदस्यों एवं बाबा गणिनाथ सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई।

भण्डारे एवं भोजन वितरण में शामिल श्रद्धालुओं और यात्रियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

वही अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की जागृति शाखा ने भीषण ठंड के मद्देनजर राहगीरों के बीच खिचड़ी का वितरण किया। यह पहल मानव सेवा के उद्देश्य से की गई, ताकि जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिल सके।

जागृति शाखा की महिला सदस्यों ने स्वयं खिचड़ी तैयार कर जरूरतमंदों और राहगीरों को बांटी। इस वितरण से उन्हें ठंड से कुछ राहत मिली।

इस सेवा कार्य में संस्था की अध्यक्ष रश्मि सरार्फ, सचिव नीतू चिरानिया, कोषाध्यक्ष रिंपा केडिया सहित बबीता वर्मा, बिना सराफ, पूजा रुंगटा, कविता अग्रवाल, रितु चिरानिया, चित्रा डिबरेवाल, रीता गरोदिया, श्वेता बुबना, बुलबुल वर्मा और कंचन खेमका जैसी अन्य सदस्याएं सक्रिय रूप से शामिल रहीं।

कार्यक्रम के दौरान, शाखा की सदस्यों ने बताया कि समाज के जरूरतमंदों और राहगीरों की सहायता करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने यह भी कहा कि इस सेवा भावना से प्रेरित होकर भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य जारी रखे जाएंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *