नवगछिया की बेटी प्रज्ञा भारती ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पटना में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में वह भारतीय टीम की सदस्य थीं, जिसने खिताब अपने नाम किया।
Total Downloads: 173
इस उपलब्धि पर भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने प्रज्ञा भारती से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना पूरे समाज के लिए गर्व की बात है और वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
सम्मान समारोह में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर, जदयू नेता प्रशांत कुमार कन्हैया, भाजपा नेता अवधेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और प्रज्ञा भारती के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

