नवगछिया पुलिस जिला के निर्देश पर बिहपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 27 जून 2025 की है।
Total Downloads: 167
पीड़िता के पिता द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया था कि उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस संबंध में बिहपुर थाना में कांड संख्या 166/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने आरोपी गौरी साह को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गौरी साह, पिता—फूदो साह, निवासी—पनदेही दुधेला, थाना पसराहा, जिला खगड़िया के रूप में हुई है।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई प्रचलित है। यह जानकारी पुलिस जिला नवगछिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।
