विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन कार्य में तेजी, बरारी छोर से भी ट्रस ब्रिज लगाने का काम शुरू

नवगछिया। विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन कार्य में रविवार को तेजी देखने को मिली। अब बरारी छोर से भी ट्रस ब्रिज का इंस्टालेशन शुरू कर दिया गया है। इससे पहले नवगछिया छोर से ट्रस ब्रिज लगाने का काम पूरा किया जा चुका है। दोनों छोरों पर तेजी से चल रहे कार्य से पुल की मरम्मत समय पर पूरी होने की उम्मीद बढ़ गई है।

कार्यदायी एजेंसी के अनुसार, सबसे पहले पुल के सभी खाली स्लैब वाले स्थानों पर ट्रस ब्रिज लगाकर उसके ऊपर शीट बिछाई जाएगी। इसके बाद स्लैब पर कंक्रीट गर्डर की ढलाई की जाएगी। पुल निर्माण विभाग के अभियंताओं ने बताया कि नवगछिया छोर की ओर पहले स्टील गर्डर की लांचिंग पूरी कर ली गई है। रविवार को दूसरे गर्डर के लिए ट्रस ब्रिज इंस्टालेशन का काम किया गया।

अभियंताओं के अनुसार, स्लैब की ढलाई पूरी होने के बाद पुल की भार क्षमता की जांच की जाएगी। इसके लिए 28 दिनों की लोड टेस्टिंग की प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए काम किया जा रहा है। विभाग का लक्ष्य है कि 14 जनवरी से पहले पुल को पूरी तरह दुरुस्त कर संबंधित विभाग को हैंडओवर कर दिया जाए।

पुनर्स्थापन कार्य में आई तेजी से भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन शुरू होने की उम्मीद लगाए लोगों को राहत की आस जगी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *