नारायणपुर। भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में गुरुवार दोपहर निजी सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में चौहद्दी गांव निवासी स्व. सखीचंद यादव के पुत्र प्रिंस कुमार जख्मी हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवटोलिया गांव निवासी ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि वह अपनी पैतृक जमीन पर निजी फंड से सड़क की ढलाई करवा रहे थे। इसी दौरान चौहद्दी गांव के कुछ लोगों ने उनके बेटे, पोते और अन्य लोगों के साथ मिलकर निर्माण कार्य का विरोध किया और मारपीट की।

घटना में प्रिंस कुमार को चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया। अन्य घायलों की भी जांच की जा रही है।

इस मामले को लेकर भवानीपुर थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *