बिहपुर एनडीए कार्यालय में शनिवार को भारतरत्न एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की 103वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह भाजपा विधायक ई. शैलेंद्र ने कहा कि स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर सच्चे अर्थों में जननायक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन शोषितों, वंचितों और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।

विधायक शैलेंद्र ने बताया कि कर्पूरी ठाकुर का जन्म वर्ष 1924 में समस्तीपुर जिले के पीतोझिया गांव (अब कर्पूरी ग्राम) में एक साधारण परिवार में हुआ था। सामाजिक न्याय, समानता और सेवा की उनकी विचारधारा आज भी जनकल्याण एवं समरस समाज के निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने बताया कि इस अवसर पर सरपंच प्रमोद उर्फ लालू सिंह, परमानंद मंडल, अवधेश सनगही, मो. मेराज, सिंटू, लालमोहन, सदानंद एवं बमबम सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *